Rajgir-Karouta Tourist Way: पटना से राजगीर का सफर होगा आसान, जल्द खुलेगी नई टूरिस्ट रोड
अब Patna To Rajgir का सफर और भी आसान होने वाला है। बिहार सरकार जल्द ही राजगीर-करौटा टूरिस्ट वे को पूरा करने वाली है, जिससे Patna To Rajgir की दूरी करीब 31 किलोमीटर कम हो जाएगी। फिलहाल यह दूरी 108 किलोमीटर है जो घटकर सिर्फ 77 किलोमीटर रह जाएगी।

क्या है पूरी योजना?
Rajgir-Karouta Tourist Way: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2021 में इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। अब करीब 265 करोड़ रुपये की लागत से बनी 19 किलोमीटर लंबी यह सड़क लगभग तैयार हो चुकी है। इस रूट पर नरसंडा के पास एक फ्लाईओवर भी बनाया गया है।
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
यह नई सड़क न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि राजगीर के पर्यटन को भी बढ़ावा देगी। राजगीर बिहार का एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल है, जहां हमेशा लाखों की संख्या मे श्रद्धालु और पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

सफर होगा ज्यादा सुगम
10 मीटर चौड़ी इस नई सड़क पर वाहनों का आवागमन बहुत आसान हो जाएगा। फिलहाल यह दो लेन की सड़क है, लेकिन भविष्य में इसे और विकसित किया जा सकता है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद Patna To Rajgir का सफर और भी सुविधाजनक हो जाएगा।
अब पर्यटकों और श्रद्धालुओं को राजगीर पहुंचने में कम समय लगेगा, जिससे वे ज्यादा समय इस खूबसूरत जगह का आनंद ले पाएंगे। यह परियोजना बिहार सरकार के उन प्रयासों का हिस्सा है जो राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे हैं।
Consturction Of New Railway Line