अगर आप दिल्ली जैसे बरे शहरों से Engineering करना चाहते है, लेकिन JEE Main का स्कोर टॉप कॉलेज के लिए पर्याप्त नहीं है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में कई प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज ऐसे हैं, जो न सिर्फ शानदार शिक्षा प्रदान करते हैं बल्कि प्लेसमेंट में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही टॉप 10 प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों के बारे में, जहां एडमिशन लेना आपके करियर के लिए फायदेमंद हो सकता है।

1. महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट, जनकपुरी
Delhi Top 10 Engineering Colleges: यह संस्थान दिल्ली के जनकपुरी में स्थित है। यहां की एक साल की फीस करीब ₹1.72 लाख है। संस्थान का मैक्सिमम प्लेसमेंट पैकेज ₹50 लाख तक का रहा है, जिससे आप इस कॉलेज की क्वालिटी की अनुमान लगा सकते है।
2. भगवान परशुराम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रोहिणी
रोहिणी सेक्टर 17 में स्थित यह कॉलेज इंजीनियरिंग के लिए काफी लोकप्रिय है। यहां सालाना फीस लगभग ₹2 लाख है और मैक्सिमम प्लेसमेंट ₹50 लाख तक का रहा है, जबकि एवरेज पैकेज ₹9.6 लाख तक है।
3. महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रोहिणी
इस कॉलेज की फीस ₹1.72 लाख प्रति वर्ष है। यहां का एवरेज प्लेसमेंट ₹7.4 लाख और अधिकतम ₹64 लाख तक पहुंचा है। यह संस्थान नोर्थ वेस्ट दिल्ली के छात्रों के बीच खासा लोकप्रिय है।
4. भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पश्चिम विहार
यह कॉलेज दिल्ली के पश्चिम विहार में स्थित है, इस कॉलेज की साल की फीस ₹1.84 लाख है। इस कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी बहुत ही अच्छा रहा है, जहां छात्रों को ₹64 लाख तक के पैकेज मिले चुके है।
5. गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राजौरी गार्डन
यह संस्थान ₹1.49 लाख की वार्षिक फीस लेता है। प्लेसमेंट के लिहाज से यहां छात्रों को ₹19.15 लाख तक का पैकेज मिल चुका है।
6. डॉ. अखिलेश दास गुप्ता इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, शास्त्री पार्क
यह कॉलेज शास्त्री पार्क, शाहदरा में स्थित है और इसकी सालाना फीस ₹1.49 लाख है। यहां के छात्रों को अब तक ₹44.15 लाख तक का मैक्सिमम प्लेसमेंट पैकेज मिल चुका है।
7. एचएमआर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, हामिदपुर
दिल्ली के हामिदपुर में स्थित इस संस्थान की फीस ₹1.49 लाख सालाना है। यहां के छात्रों को ₹35 लाख तक का प्लेसमेंट पैकेज मिला है।
8. इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, जनकपुरी
जनकपुरी स्थित इस कॉलेज में सालाना फीस ₹1.25 लाख है। यहां से छात्रों को अधिकतम ₹8 लाख का प्लेसमेंट पैकेज मिल चुका है।

9. एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
देशभर में प्रसिद्ध यह कॉलेज दिल्ली में भी स्थित है। इसकी फीस ₹1.5 से ₹2 लाख प्रति वर्ष है। यहां का अधिकतम पैकेज ₹60 लाख और औसत पैकेज ₹7 लाख तक रहा है।
10. शिक्षापीठ कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, तिलक नगर
यह कॉलेज इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए एक बढ़िया विकल्प है। फीस ₹1.10 लाख सालाना है और प्लेसमेंट ₹3.5 लाख से ₹8 लाख के बीच मिलता है।