Bihar
Covid-19 Update|Unlock 3.0|New Guidlines|नई गाइडलाइंस जारी पढिए पूरी जानकारी
Covid-19 Update|Unlock 3.0|New Guidlines|बिहार सरकार के गृह विभाग के द्वारा 30 जुलाई को नई गाइडलाइंस जारी कर दिया गया है।
Covid-19 Update|Unlock 3.0|New Guidlines: कोविड-19 के संक्रमण के वर्तमान स्थिति को देखते हुए बिहार सरकार गृह विभाग ने 30 जुलाई गुरुवार को अधिकारीक रूप से नई गाइडलाइंस जारी कर दिया है। ये गाइडलाइंस 01 अगस्त से 16 अगस्त तक मान्य रहेगा। 01 अगस्त से लागू होने वाले गाइडलाइंस निम्न निर्धारित किया गया है।
- 50% कर्मचारियों के साथ राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार का कार्यालय कार्यरत रहेगा। नोट: कुछ आवस्यक सेवाये जैसे- प्रसासनिक सेवाये और आम लोगों के दैनिक जीवन में उपयोग आने वाले सभी कार्यालय को पूरी तरह 100% कर्मचारियों के साथ सुचारु रूप से चलाने का निर्देश दिया गया है।
- सभी चिकित्सा की सेवाये सरकारी और प्राइवेट दोनों पहले की तरह ही सेवाये जारी रखेगी।
- सभी प्राइवेट कार्यालय 50% कर्मचारियों के साथ कार्यालय का संचालन कर सकती है।
- बसें बंद रहेंगी
- टैक्सी, ऑटो रिक्शा, सरकारी और निजी कार्यालयों के वाहन, अस्पताल, डिस्पेंसरी, दवा की दुकान,क्लीनिक, नर्सिंग होम के वाहन और एंबुलेंस की सेवाये चालू रहेगी।
- दुकान और मार्केट को खोलने की इजाजत रहेगी लेकिन मॉल बंद रहेंगे।
- किसी भी प्रकार का सामूहिक आयोजनों पर पहले की तरह ही प्रतिबंध लागू रहेगी।
- राशन, मीट मछली, फल, सब्जी, की दुकानें और पीडीएस की दुकाने खुली रहेगी।
- होटल, लॉज, रेस्टोरेंट और ढाबा से सिर्फ होम डिलीवरी होगी वहां पर बैठने की इजाजत नहीं रहेगी।
- कृषि और पशुपालन से जुड़ी सभी सेवाएं जारी रहेंगी।
- ई-कॉमर्स की सेवाएं ऑनलाइन खरीदारी डेलीवरी की सेवाये जारी रहेंगी।
- निर्माण कार्य जारी रहेंगे और उससे जुड़ी दुकानें खोली जाएगी।
- न्यायिक मामले से जुड़े कार्य पटना हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार संचालित होंगे।
- सभी शैक्षणिक संस्थान स्कूल, कॉलेज, निजी या सरकारी विद्यालय बंद रहेगी।
- नाइट कर्फ्यू रात के 10 बजे से सुबह के 5 बजे तक पहले की तरह ही लागू रहेगी।
जिला मजिस्ट्रेट उपरोक्त दिशा-निर्देशों को रद्द करने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों को कम नहीं कर सकते है, लेकिन स्थिति के आकलन के आधार पर, नियंत्रण क्षेत्र के बाहर के क्षेत्रों में कुछ गतिविधियों को प्रतिबंधित कर सकता है, या इस तरह के आगे प्रतिबंधों को आवश्यक समझा जा सकता है।