दुष्कर्म: उजियारपुर में ठाकुरबाड़ी के महंत ने की बच्ची के साथ दुष्कर्म
दुष्कर्म: उजियारपुर प्रखण्ड के एक गाँव में ठाकुरबाड़ी के 50 वर्षीय महंत ने एक एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। सूत्रों से पता चला है की महंत ने एक 12 वर्ष की छोटी बच्ची के को बिस्किट का प्रलोभन देकर एक कमरे में लेकर गया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
उजियारपुर के थाना प्रभारी के अनुसार थनाध्यक्ष शंभुनाथ सिंह को इस घटना की जानकारी बच्ची के परिजनों ने दी थी। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर उक्त महंत विष्णु दास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पूछ ताछ में महंत ने अपनी अपराध को कबुल कर लिया है।

जिसके बाद पुलिस ने 50 वर्षीय महंत को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की जानकारी की पुष्टि उजियारपुर थाना ने भी किया है। बताया जा रहा है की जिस बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है वो मंदबुद्धि है जिसके कारण ठाकुरबाड़ी के महंत ने इसका फायदा उठाते हुए उस 12 साल की बच्ची को बिस्किट का प्रलोभन देकर एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया है की आरोपी के खिलाफ जल्द ही कोर्ट में आरोप पत्र समर्पित करके एसडीपी ट्रायल के लिए भेज दिया जाएगा।
I like this blog very much, Its a really nice post to read and receive information.Raise your business