Motorola Laptop: भारत में जल्द लॉन्च होंगे Motorola के लैपटॉप – जानिए पूरी जानकारी
Motorola Laptop: टेक्नोलॉजी और मोबाइल की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाली कंपनी Motorola अब एक नया कदम उठाने जा रही है। स्मार्टफोन से लेकर दुनिया के पहले मोबाइल फोन Dynatac 8000X के लिए फेमस Motorola अब भारत के लैपटॉप मार्केट में भी एंट्री करने वाली है। खास बात यह है कि भारत में Motorola पहली बार अपने ब्रांड नाम से लैपटॉप लॉन्च करने जा रही है, जिससे ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
जी हां, Motorola बहुत ही जल्द भारत में अपने नए लैपटॉप लॉन्च करने वाली है। इस खबर ने टेक की दुनिया में काफी चर्चा बढ़ा दी है। कंपनी ने अपने अपकमिंग लैपटॉप्स को फ्लिपकार्ट के जरिए टीज भी कर दिया है। इसका मतलब है कि यह लैपटॉप्स एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर ही मिलने वाले हैं।

कैसा है Motorola का टीजर?
Motorola Laptop: Motorola ने फ्लिपकार्ट के लैपटॉप सेक्शन में एक टीजर जारी किया है जिसमें लैपटॉप का एक हल्का सा सिल्हूट यानी उसकी परछाई दिखाई गई है। इसके साथ ही लिखा है – “A Bold New World of Laptops. Unveiling Soon” यानी “लैपटॉप की एक दमदार नई दुनिया। जल्द ही इसका अनावरण होगा।”
इस लाइन से साफ है कि Motorola सिर्फ एक मॉडल नहीं बल्कि कई नए लैपटॉप मॉडल्स पेश कर सकती है। हालांकि, अभी कंपनी ने इन लैपटॉप्स की लॉन्च डेट या फीचर्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
Lenovo का साथ बनेगा मजबूती की पहचान
यहां एक बात और दिलचस्प है कि Motorola ब्रांड की मालिक कंपनी Lenovo ही है। Lenovo पहले से ही भारत में एक बड़ा और भरोसेमंद लैपटॉप ब्रांड है। Lenovo दुनिया की सबसे बड़ी लैपटॉप निर्माता कंपनियों में गिनी जाती है और भारत में भी इसका मार्केट शेयर काफी मजबूत है।
ऐसे में जब Motorola अपने नए लैपटॉप्स लेकर आ रही है और उनके पीछे Lenovo का सपोर्ट है, तो ग्राहक काफी हद तक इसके प्रोडक्ट्स पर भरोसा कर सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में Lenovo के लैपटॉप्स और Motorola के स्मार्टफोन का निर्माण Dixon Technologies नाम की कंपनी करती है। संभावना है कि Motorola के आने वाले लैपटॉप्स भी यहीं तैयार किए जाएंगे।
Motorola का लैपटॉप से जुड़ा पुराना इतिहास
बहुत कम लोगों को पता है कि Motorola ने पहले भी लैपटॉप की दुनिया में कदम रखा था। 2000 के दशक के आसपास कंपनी ने Motorola ML900 नाम से एक रग्ड (मजबूत और हार्ड) लैपटॉप लॉन्च किया था। इसे खासतौर पर कठिन परिस्थितियों में काम करने के लिए डिजाइन किया गया था।
इस लैपटॉप में 13.3 इंच की टच स्क्रीन, Intel Pentium M प्रोसेसर, Windows XP ऑपरेटिंग सिस्टम, 1GB RAM और 80GB की HDD स्टोरेज दी गई थी।
इसके अलावा साल 2011 में Motorola ने Lapdock नाम की एक खास डिवाइस लॉन्च की थी। यह दिखने में बिल्कुल लैपटॉप जैसा था, जिसमें स्क्रीन, कीबोर्ड और बैटरी दी गई थी। इसे Motorola Atrix 4G स्मार्टफोन से कनेक्ट करके यूजर इसे लैपटॉप की तरह इस्तेमाल कर सकते थे।

अब क्या नया लेकर आएगा Motorola?
फिलहाल तो Motorola ने अपने अपकमिंग लैपटॉप्स की ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। न तो अभी इनके स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं और न ही लॉन्च डेट की घोषणा हुई है। लेकिन इतना जरूर साफ हो गया है कि आने वाले समय में Motorola भारतीय बाजार में Lenovo के सपोर्ट से एक मजबूत शुरुआत कर सकता है।
फ्लिपकार्ट पर टीजर आने के बाद अब लोगों में उत्सुकता काफी बढ़ गई है। सभी यही जानना चाहते हैं कि Motorola इस बार अपने नए लैपटॉप्स में क्या-क्या खास फीचर्स देगा, और इनकी कीमत कैसी होगी।
जैसे ही कंपनी की तरफ से कोई नई जानकारी सामने आएगी, हम आपको जरूर अपडेट करेंगे।