बिहार पंचायत चुनाव 2021: पंचायती राज विभाग में अब त्रि स्तरीय पंचायती राज संस्थापकों के कार्यपालक पदाधिकारियों के बदलने को लेकर कानून में संशोधन करने पर विचार विमर्श किया जा रहा है। पंचायती राज विभाग फिलहाल पंचायत चुनाव होने तक BDO प्रखंड विकास पदाधिकारी को ही पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में नामित करने को लेकर विचार कर रही है। पंचयत चुनाव खत्म होने के बाद प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में नामित करने को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है।
इसका मतलब यह है की जब तक पंचायत चुनाव खत्म नहीं हो जाता है तब तक प्रखंड विकास पदाधिकारी ही पंचायत समिति का कार्य संभालेंगे इसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी के पड़ पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को नामित किया जाएगा। विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा बताया गया है की वर्तमान में पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही है।
जिसको लेकर BDO एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी व्यस्त चल रहे है। जिसके कारण पंचायत चुनाव समाप्त होने तक यह व्यवस्था को जारी रखने के लिए विचार विमर्श की जा रही है। वही जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में नए पदाधिकारी की तैनाती जल्द करने के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाई चालू है। बिहार के 38 जिलों के लिए पंचायती राज विभाग इतने ही उप सचिव एवं उससे उपर के पदाधिकारियों की मांग सामान्य प्रशासन से कर रही है।