जमीन विवाद में किया 10 राउन्ड फ़ाइरिंग, एक व्यक्ति घायल
समस्तीपुर: भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच चली 10 राउन्ड गोलियां, एक व्यक्ति की स्थित नाजुक
समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के हेतनपुर गांव में दो पक्षों के बीच की गई गोलीबारी में एक निर्दोष महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला की पहचान हेतनपुर गांव की स्वर्गीय कुशेश्वर राय की पत्नी दर्पण कुंवर के रूप में किया गया है। महिला की उम्र 65 वर्ष है। घायल अवस्था में ही महिला को पटना चिकित्सा के लिए भेज दिया गया है।
घटना के संबंध में पुत्र अरविन्द राय ने पटोरी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कारवाई है जिसमें उन्होंने 14 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। एफआईआर के अनुसार उनके पड़ोस में भूमि विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच में जमकर मारपीट हो रही थी। शोरगुल सुनकर दर्पण कुंवर महिला बाहर निकली तो एक पक्ष के लगभग 20 लोग हाथ में पिस्तौल, लाठी और भाला लेकर एक दूसरे पक्ष के साथ भीरे हुए थे।
दूसरे पक्ष के लोग भी कई लोगों के साथ वहां पर मौजूद थे इसी क्रम में दोनों पक्षों के बीच गोलीयां चलने लगी दोनों पक्षों के बीच लगभग 10 राउन्ड गोलियां चली जिसमें एक गोली महिला की पेट मे जा लगी। गोली लगने के बाद महिला घायल होकर वही पर गिड़ गई।
जाब आसपास के लोग वहां पर एकट्ठा हुए तो दोनों पक्षों के लोग वहां से भाग गए। जख्मी महिला को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना पिएमसिएच में रेफर कर दिया गया। पुलिस इस घटना क्रम के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन मे लग गई है।
और पढ़ें।
- टैक्स बचाने के 5 आसान तरीके | Tax Bachane Ke 5 Aasan Tarike
- E-Passport: देश के नागरिकों को मिलेंगे चिप वाले पासपोर्ट, 41 एडवांस फीचर्स से लैस होगा यह ई-पासपोर्ट
- INTER BSEB 12th RESULT 2024: बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, यहाँ से चेक करें Direct Link
- 134-Ujiarpur Assembly constituency | 134-उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र
- Mahashivratri: 10 Lines on Maha Shivratri in Hindi महाशिवरात्रि पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में