Bihar
उजियारपुर: मनरेगा के तहत पोखड़ा उड़ाही कार्य में बिना कार्य करवाए फर्जी तरीके से 7 लाख 59 हजार की निकासी
उजियारपुर प्रखंड के महेशपट्टी पंचायत में योजना के अंतर्गत पोखड़ा का बिना उड़ाही करवाए 7 लाख 59 हजार 155 रुपए की फर्जी तरीके से निकासी किए जाने की शिकायत एकशिल्ला निवासी अनिल कुमार ने किया है।
अनिल कुमार ने मुख्य सचिव एवं वरीय अधिकारी से इस फर्जी निकासी को लेकर जांच करने की मांग की है। अधिकारी को दिए गए शिकायत पत्र में उन्होंने बताया है कि गत वित्तीय वर्ष निजी एवं सरकारी भूमि पर लगाए गए पौधों की सुरक्षा घेरा, मजदूरी एवं उर्वरक के नाम पर 31 लाख 50 हजार रुपए की फर्जी तरीके से निकासी की गई है।
मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो. इल्ताफ हुसैन ने बताया है कि इस तरह की किसी भी गड़बड़ी की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि इस प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें।
- BPSC स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2026: परीक्षा तिथि और नया शेड्यूल जारी
- EOU का बड़ा एक्शन: आय से अधिक संपत्ति मामले में BDO चंद्रमोहन पासवान के 6 ठिकानों पर छापेमारी
- समस्तीपुर में बड़ी चोरी: खिड़की का सरिया मोड़कर घर में घुसे चोर, 65 लाख के गहने और नकद लेकर फरार
- बिहार सरकार का ऐतिहासिक फैसला: 5 साल में 1 लाख शिक्षकों की होगी बंपर बहाली, नई तबादला नीति भी लागू
- ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ का बड़ा झूठ! समस्तीपुर पुलिस की ‘सटीक’ गोली ने ही खोल दी पोल, गलत केस ने बढ़ाई मुसीबत
Follow Us



