उजियारपुर प्रखंड के कई पंचायतों में बारिश के पानी से उत्पन्न हुई बाढ़ जैसी स्थिति, जल निकासी का कोई व्यवस्था नहीं
उजियारपुर प्रखंड के कई पंचायतों में में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण गांव के निचले भाग में बसे लोगों के घर में बारिश का पानी घुसने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। ऐसी स्थिति उत्पन्न होने का एक ही प्रमुख कारण है कि वहां पर जल निकासी का कोई व्यवस्था नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 03 एवं वार्ड संख्या 01 में रामबहादुर साहनी के घर सहित आसपास के कई घरों में पुरी तरह से बारिश का पानी घुस चुका है जिसके कारण वहां पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
चांदचौर मथुरापुर के वार्ड संख्या 07 में लगभग दो दर्जन से अधिक परिवारों के घरों में बारिश का पानी घुस चुका है। बेलामेघ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में भी पुरी तरह बारिश का पानी घुस गया है। वहीं बेलारी गांव के जदयू नेता देवेन्द्र पाठक के द्वारा दि गई जानकारी में भी बताया गया है कि उनके गांव का भी स्थिति एक जैसी ही है।
वहीं मुरियारो पंचायत के वार्ड संख्या 10 एवं 11 में भी सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। अंगारघाट, बिरनामा, चैता एवं और भी कई गांवों में इसी तरह बारिश का पानी घर घुस चुका है।
एक तरफ सरकार योजना पर योजना निकाल रही है और जमीनी स्तर पर कोई भी योजना सफल नहीं हो रही है। सरकार के द्वारा चलाई जा रही पक्कि गली नाली योजना का कार्य यदि गांवो में किया गया होता तो आज इस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं होती।
और पढ़ें।
- शादी से इनकार पर मौत: समस्तीपुर में स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गांव में मची सनसनी
- बिहार के सरकारी स्कूलों में ‘लाइव क्लास’ शुरू, सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात; पुरानी स्मार्ट क्लास पर उठे सवाल
- बिहार के शिक्षा मॉडल की खुली पोल: लखनीपुर महेशपट्टी स्कूल में कीड़े वाला खाना और गंदा पानी पीने को मजबूर नौनिहाल, शिक्षा मंत्री पूरी तरह फेल
- महाघोटाला: लखनीपुर महेशपट्टी में मनरेगा के 3.21 लाख रुपये लूटने की थी तैयारी, शिकायत के बाद पेमेंट फ्रीज़; DRDA की जांच पर उठे सवाल
- समस्तीपुर-वैशाली सीमा पर पुलिस एनकाउंटर, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल, समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा ईलाज



